शनिवार की शाम 4 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि जिले में सड़क सुरक्षा व सुरक्षित परिवहन के उद्देश्य से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शनिवार को यातायात पुलिस ने ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर कुल 473 वाहनों के चालान किए, जिनमें से 417 चालान हेलमेट से संबंधित थे। अधिकारियों ने जनता से नियमों का पालन करने की अपील की है।