जमुई: बेलाटांड़ गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता- पुत्र हुए घायल, डॉक्टर ने पिता को किया पटना रेफर
Jamui, Jamui | Jul 28, 2024 बेलाटांड़ गांव के पास रविवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र बुरी तरह घायल हो गए। दुर्घटना के बाद परिजन द्वारा घायल दोनों पिता- पुत्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पिता की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए देर रात पटना रेफर कर दिया। जबकि पुत्र का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।