गोहपारु: चोरमरा गांव में पेड़ काटने के दौरान पेड़ गिरने से युवक की मौत, पुलिस मौके पर पहुंची
शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरमरा गांव में पेड़ काटने के दौरान पेड़ ऊपर गिरने से एक युवक की मौत हो गई है,घटना की सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल पर जुड़ गई है,पुलिस ने मंगलवार को लगभग 2:30 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि हीरालाल साहू खुद का पेड़ काट रहा था तभी पेड़ ऊपर गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई है।