बड़वानी: तलवाड़ा बुजुर्ग में श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री हनुमान प्रश्नोत्तरी का आयोजन
श्री हनुमानजी के प्रकटोत्सव पर तलवाड़ा बुजुर्ग में गुरुवार रात श्री हनुमान प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। वैसे तो हनुमान जयंती पर जिले भर में हनुमान जी का पूजन अभिषेक और भंडारों का आयोजन किया गया लेकिन इस सबसे अलग हटकर ग्रामीणों के द्वारा विद्यार्थियों के लिए श्री हनुमान प्रश्नोत्तरी नासिर को शिक्षा बल्कि संस्कार को बढ़ावा देने की अपनी अलग पहचान छोड़ गया।