सवायजपुर पुलिस ने बच्ची से दुष्कर्म के मामले में एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया, पुलिस के अनुसार मंगलवार को पीड़िता के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया, आरोप है कि बाल अपचारी ने वादी की पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। तहरीर के आधार पर पॉक्सो एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।