जबेरा आनंद धाम में पीठाधीश्वर दंडी स्वामी नर्मदानंद सरस्वती जी महाराज की मार्गदर्शन में श्री शतचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन हुआ।इस विशाल आयोजन में विभिन्न समितियां के सदस्यों द्वारा मेहनत लगन से सहयोग किया।जिस आनंद धाम परिवार ने सभी सदस्यों का रविवार की शाम 4 बजे सम्मान किया। इसके उपरांत सभी सदस्यों ने पीठाधीश्वर महाराज से आशीर्वाद ग्रहण किया।