पत्थलगांव: ठाकुरपोड़ी में शादी के दूसरे दिन दूल्हे की ट्रैक्टर पलटने से दबकर हुई मौत
जशपुर जिले के सीमावर्ती कापू थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाकुरपोड़ी में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां अपनी शादी का टेंट सामान छोड़ने जा रहा दूल्हा की ट्रैक्टर पलटने से दबकर उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान देवांगन सिदार पिता सोमारू सिदार उम्र 34 वर्ष के रूप में हुई है, जिसकी शादी महज एक दिन पहले ही हुई थी। बता दें कि, युविका का शादी पांच अप्रैल से शुरू हुई थ