सांगानेर: जयपुर के गलता गेट थाना इलाके में बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत, पुलिस ने बस ड्राइवर को किया राउंडअप
जयपुर के गलता गेट थाना इलाके में बीती रात एक बस की चपेट में आने से स्कूटी सवारी युवक की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बस ड्राइवर स्कूटी को ओवरटेक कर रहा था इसी दौरान टायर और डिवाइडर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की जान चली गई जबकि स्कूटी के पीछे बैठे दो लोगों को मामूली चोट आई है। वही घटना की सूचना के बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए