चूरू: गांव बीनासर में शराब के नशे में पत्नी से झगड़ा करना पति को पड़ा महंगा, सदर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
Churu, Churu | Sep 5, 2025 चूरू के सदर थानांतर्गत गांव बीनासर में पति को अपने पत्नी के साथ धमकी देकर झगड़ा करना महंगा पड़ गया। पत्नी की शिकायत के बाद सदर थाना पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया और उसे एसडीएम के समक्ष पेश किया। सदर थाना के हेड कांस्टेबल संजय कमांडो ने शुक्रवार दोपहर को बताया कि गांव बीनासर की मंजू ने सूचना दी कि उसका पति शुभकरण शराब के नशे में झगड़ा कर रहा है।