हैदरगढ़: हैदरगढ़ में बन रही बिल्डिंग की शटरिंग गिरी, 9 मजदूर मलबे में दबे, एक की मौत, 8 को रेस्क्यू में निकाला गया
हैदरगढ़ क्षेत्र में लखनऊ-बनारस हाईवे पर रजिस्ट्री कार्यालय के सामने शनिवार शाम करीब 7 बजे 2 हजार स्क्वायर फीट क्षेत्र में स्लैब डालने का काम चल रहा था। बताया जा रहा है कि यह बिल्डिंग लखनऊ में रहने वाले एक व्यक्ति की है। मजदूर स्लैब पर निर्माण सामग्री रख रहे थे। इसी दौरान ज्यादा लोड पड़ने से शटरिंग ढह गई।