गुन्नौर: कस्बा जुनावई में ड्यूटी के दौरान होमगार्ड की तबीयत बिगड़ी, उपचार के दौरान होमगार्ड की हुई मौत
जुनावई थाना क्षेत्र के गांव पुशावली निवासी होमगार्ड रघुवीर सिंह वर्ष 2011 से होमगार्ड के पद पर कार्यरत थे। बुधवार सुबह अपने घर से सही सलामत कस्बा जुनावई में स्थित एसबीआई बैंक में ड्यूटी करने गए थे। दोपहर करीब 2 बजे ड्यूटी के दौरान होमगार्ड की अचानक तबियत बिगड़ गई।जिसके बाद पुलिस ने होमगार्ड को चंदौसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।