हनुमानगढ़: सहजीपूरा गांव में पुलिस ने 400 नशीली प्रेगाबलीन टेबलेट और 420 टेपेंटाडोल टैबलेट के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
हनुमानगढ़ सदर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के गांव सहजीपुरा में 400 नशीली प्रेगाबलीन टेबलेट व 420 टेपेंटाडोल नशीले टैबलेट सहित एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ हनुमानगढ़ सदर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र मीणा के निर्देशन में की गई।