नौबतपुर: नौबतपुर के पिपलावां में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से किशोर की हुई मौत
नौबतपुर प्रखंड अंतर्गत पिपलावां थाना क्षेत्र के सरारी गांव में रविवार दोपहर करीब 12 बजे पानी भरे गड्ढे में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान आदमपुर निवासी इस्तखार खान के पुत्र तसक्वर आलम के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह दोस्तों के साथ नहाने गया था,तभी गहरे पानी में चला गया। परिजनों ने उसे बाहर निकालकर पटना एम्स पहुंचाया,जहां डॉक्टरों