ब्रह्मपुर: रघुनाथपुर सीएचसी में डीएम के निरीक्षण में मिलीं कई खामियां, 4 डॉक्टर ड्यूटी से गायब, पर पांचों की हाजिरी बनी
शनिवार की दोपहर 1:30 बजे डीएम साहिला हीर के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रघुनाथपुर का औचक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण में घोर लापरवाही सामने आई है। अस्पताल में पांच डॉक्टरों में चार डॉक्टर ड्यूटी से गायब थे जबकि उपस्थिति पांचों की बनी हुई थी। मामले को लेकर स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।