फिरोज़ाबाद: पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शातिर अपराधी को रेलवे फाटक के पास से किया गिरफ्तार
फ़िरोज़ाबाद के थाना लाइनपार पुलिस ने शुक्रवार की सुवह मुखबिर की सूचना पर शातिर वांछित अपराधी को रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से देशी कट्टा ऒर कारतूस बरामद किये है। पकड़े गए आरोपी का नाम अरुण उर्फ़ जादूगर है। करीव 8 केसों. में फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया है।