फिरोज़ाबाद: गांव हजरतपुर के समीप हाइवे पर दों बाइको की हुई तेज टक्कर, 4 लोग घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना टूंडला क्षेत्र के गांव हजरतपुर के समीप हाइवे पर तेज रफ़्तार के चलते दों बाइको को भीषण टक्कर हुई है। हादसे में दोनों बाइक सवार 4 लोग घायल हुये है। जिसमे दों बच्चे की शामिल है। मोके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। घायलों के नाम आकाश, जानवी और गजेंद्र निवासी रखाबली और आकाश निवासी भमरोला है।