गोपालगंज: सासामुसा बाजार के पास ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार युवक, गंभीर रूप से घायल, गोरखपुर रेफर
जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा बाजार के समीप ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। वहीं चिकित्सकों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। वही हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।