बरमंडल हत्याकांड का खुलासा: मकान बेचने के विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, एसडीओपी ने दी मीडिया को जानकारी।धार जिले के बरमंडल में विगत दिनों हुई सनसनीखेज हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके ही पुत्र ने मकान बेचने के विवाद को लेकर की थी।