चंदौसी: गांव का खटैटा के आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर लटका मिला ताला, बिना दवा के लौटे मरीज, ग्रामीणों ने दी जानकारी
सीएचबी नरौली के अंतर्गत गांव खटैटा में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर दिनभर ताला लटका रहने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक दूर-दराज से आए मरीज इलाज की आस में केंद्र के बाहर इंतजार करते रहे, लेकिन स्वास्थ्य कर्मियों के न पहुंचने पर उन्हें बिना इलाज वापस लौटना पड़ा।इस दौरान गांव के स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई