रहटगांव: रहटगांव सहित जिले में 24 घंटे में 39.2 मिमी औसत बारिश, टिमरनी में सबसे अधिक 96.3 मिमी वर्षा दर्ज।
जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान औसतन 39.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश टिमरनी में 96.3 मिमी रिकॉर्ड की गई, जबकि हरदा में 32.5 मिमी, खिरकिया में 48.2 मिमी, रहटगांव में 16 मिमी और सिराली में 3.1 मिमी वर्षा हुई। आज 7 जुलाई 4 बजे अधीक्षक भू-अभिलेख के अनुसार, इस मानसून सीजन में अब तक जिले में 334.8 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है।