महाराजगंज: चुरुवा के पास हाईवे मार्ग पार कर रहे किशोर को अज्ञात बाइक सवार ने मारी टक्कर, किशोर की हालत गंभीर
26 जून शुक्रवार की रात्रि 10 बजे प्रयागराज मार्ग पर हाईवे पर करते समय एक किशोर को अज्ञात बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी।हादसे मे किशोर का पर गंभीर रूप से चोटिल हो गया। किशोर को बछरावां सीएचसी पहुंचाया गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।किशोर अपने परिवार के साथ लखनऊ से ऊंचाहार जा रहा था।तभी वाहन से उतरकर चिप्स लेने के लिए गया था।