चूरू जिला परिषद सभागार में मंगलवार को बजट घोषणाओं, फ्लैगशिप योजनाओं एवं विभागीय कार्यक्रमों को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने की। बैठक में प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सघन मॉनिटरिंग करते हुए विकास कार्यों एवं कल्याणकारी योजना का लाभ दें।