घाड़ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई करते हुए 3 किलो गांजे के हरे पौधे घाड़ के घाटी इलाके के बाड़े से किए जप्त
Nagarfort, Tonk | Mar 23, 2024 अवैध मादक पदार्थों पर कार्रवाई करते हुए घाड़ पुलिस ने आज शनिवार को एक किसान के खेत में दबिश देकर 3 किलो गाँजे के हरे पौधे जप्त किए हैं। वही NDPS के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह के अनुसार गठित पुलिस टीम ने यह कार्रवाई महावीर माली के खेत में बने बाड़े में यह कार्रवाई की है। मामला दर्ज कर दूनी थानाप्रभारी को मामले की जांच सौंपी गई है।