नगरफोर्ट में ईंट भट्टे पर काम करने वाले युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
नगरफोर्ट के बंजारों के दर्रे के पास ईटों के भट्टे पर काम करने वाले युवक की मंगलवार को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मृतक के पिता ने अपने पुत्र की हत्या की आशंका व्यक्त की है। वहीं, मृतक के काका ने दुर्घटना का मामला नगरफोर्ट पुलिस में दर्ज कराया है। इतने गंभीर मामले की भी सूचना स्थानीय पुलिस को दूसरे दिन बाद मिली थी।