परसिया: रेलवे का सड़क बनाने का काम धीमा होने से नागरिक परेशान, 15 दिनों में बनेगी सड़क
पिपरिया रोड के रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे से यातायात शुरू होने का इंतजार कर रहे नागरिकों को अभी और परेशान होना पडेगा। रेलवे को नागरिक सुविधाओं को शुरू करने के लिए जिस युद्ध स्तर पर काम करना था वह नहीं हो रहा है। आईओडब्ल्यु विभाग के अधिकारी काम पर ध्यान नहीं दे रहे है। रविवार 3 बजे को सडक बनाने के लिए खुदाई का काम किया जा रहा था।