जौनपुर: सोमवार को हिंदू रक्षा समिति द्वारा बांग्लादेश में हिंदू पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ मंगलवार को होगा विरोध प्रदर्शन
हिंदू रक्षा समिति और गंगा समग्र द्वारा बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही हिंसा और अत्याचार के विरोध में जन आक्रोश यात्रा प्रदर्शन का आयोजन 3 दिसंबर मंगलवार को नगर की विसर्जन घाट से किया जाएगा। इस संबंध में गंगा समग्र की आवश्यक बैठक सोमवार को दोपदर एक बजे गोमती भाग संयोजक भृगु नाथ पाठक की अध्यक्षता में केंद्रीय कार्यालय पर हुई।