पंजाबी बाग: चेक बाउंस मामले में भगोड़ा आरोपी नोएडा से गिरफ्तार, कोर्ट ने किया था अपराधी घोषित
पंजाबी बाग थाना की पुलिस टीम ने एक शातिर भगोड़े आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बंटी सिंह के रूप में हुई है, यह नोएडा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। आरोपी को चेक बाउंस के एक पुराने मामले में कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर रखा था। टीम ने गुप्त सूचना मिलने पर नोएडा में छापा मारा और आरोपी को पकड़ लिया।