शहपुरा: शहपुरा पुलिस ने आरक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला किया दर्ज
शहपुरा पुलिस ने पुलिस आरक्षक के खिलाफ पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच कर रही है । गौरतलब है कि आरक्षक ने शादी का झांसा देते हुए दुष्कर्म किया ।दरअसल महिला ऊर्जा सेल प्रभारी ने शुक्रवार शाम 6:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच जारी है ।