चंदला: विश्व पर्यावरण दिवस पर चंदला नगर परिषद ने चलाया 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान, किया वृक्षारोपण
चंदला में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर परिषद चंदला के नेतृत्व में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प भी लिया गया।