22 जनवरी 2026 को ज़ोनल व सर्किल इंचार्ज ने EDD-II बरेली के अंतर्गत फरीदपुर सब डिवीजन के फरीदपुर टाउन में विद्युत बिलिंग गुणवत्ता की जांच की। निरीक्षण के दौरान मीटर रीडिंग, बिलों की शुद्धता और उपभोक्ता शिकायतों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने पारदर्शी व त्रुटिरहित बिलिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।