जशपुर: जशपुर जिले के पत्थलगांव में सैकड़ों लोगों ने बाइक रैली निकाली, हेलमेट पहनकर सड़क सुरक्षा का दिया संदेश
जशपुर जिले के पत्थलगांव में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत भव्य बाइक रैली निकाली गई, जिसमें पुलिस, प्रशासन, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। शुक्रवार की सुबह 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार सैकड़ों लोगों ने हेलमेट पहनकर शहर के प्रमुख मार्गों से रैली निकालते हुए यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया।