विदिशा नगर: देर रात तक रुक-रुक कर होती रही बारिश,बिजली भी हुई गुल, जिलेभर में 7.8मिलीमीटर बारिश दर्ज, विदिशा में 13.5मिमी बारिश दर्ज
शनिवार रात से प्री मानसून की पहली झलक और लगातार कई घंटे तक हुई बारिश का नजारा देखने को मिला शनिवार देर रात शुरू हुई बारिश, आधी रात 3 बजे तक लगातार जारी रही। जिससे वातावरण में ठंडक घुल गई, लेकिन कई जगहों पर बिजली कंपनी की लापरवाही की वजह से बिजली गुल हो गई। जो वारिस थामने के बाद आई। जिले की कुल औसत बारिश 7.8 मिमी रही जो 24 घंटे के दौरान हुई है।