चूरू: सैन जयंती महोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा, समाज की प्रतिभाओं का किया गया सम्मान
Churu, Churu | Apr 14, 2026 चूरू के मुख्य बाजार में मंगलवार को सैन जयंती महोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर समाज की प्रतिभाओं का सम्मान भी किया गया। शोभायात्रा में सिर पर मंगल कलश धारण किए बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। सैन भक्तों ने सैनजी महाराज के जयकारों से माहौल को गूंजायमान कर दिया।