नूरसराय: नूरसराय प्रखंड कार्यालय में जनता दरबार आयोजित, चार मामलों की हुई सुनवाई
नूरसराय प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को अंचलाधिकारी दीपक कुमार की अध्यक्षता में शनिवार की दोपहर 12:30 बजे के करीब जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में कुल चार आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से दो मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया।वहीं, शेष दो मामलों में आवश्यक दस्तावेजों की कमी पाए जाने के कारण संबंधित आवेदकों को सभी जरूरी कागजात के साथ अगले श