आसफपुर में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज संस्थान द्वारा प्रायोजित तीस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आसफपुर में बीआरपी प्रतिभागियों का शुक्रवार को 2 बजे लरीब प्रस्तुतीकरण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे समस्त प्रतिभागियों ने अपने-अपने समूहों के माध्यम से किए गए कार्यों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।