कोल: आकाशीय बिजली गिरने से किशोरी की हुई मौत
Koil, Aligarh | Apr 5, 2026 आपको बता दे जवां थाना इलाके के जवां सिकंदरपुर गांव में खेत पर गेहूं काट रही 15 वर्षीय किशोरी राधा पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका किशोरी राधा ,राधा की मां और भाई-बहन भी साथ थे, लेकिन वे बाल-बाल बच गए। राधा दसवीं की छात्रा थी। आनन फानन में राधा को जे एन मेडिकल ले गए डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।