झालरापाटन: झालावाड़ में निजी कंपनी पर नौकरी के नाम पर ठगी का आरोप,करोड़ों के स्कैम की आशंका, महिलाओं ने पुलिस को शिकायत दी
झालावाड़ में एक निजी कंपनी पर नौकरी का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने का आरोप लगा है। यह निजी कंपनी कथित तौर पर युवतियों और महिलाओं से पैसे ऐंठ रही थी। इस मामले में कुछ महिलाओं ने सोमवार दोपहर पुलिस को शिकायत दी है।शिकायत के अनुसार, कंपनी साकेत नगर, कनक रेजिडेंसी के पास स्थित है। यह कंपनी गांव और शहर की नाबालिग सहित सभी उम्र की लड़कियों और महिलाओं को