लोहरदगा: महुआ चुनने के लिए लगाई आग ने लिया विकराल रूप, तिसिया-सलैया के जंगल हफ्ते भर से धधक रहे, वन विभाग पर सवाल
लोहरदगा जिले के किस्को थाना क्षेत्र अंतर्गत तिसिया और सलैया के जंगलों में पिछले एक सप्ताह से लगातार आग लगी हुई है। बताया जा रहा है कि महुआ चुनने के लिए जानबूझकर लगाई जा रही आग अब विकराल रूप ले चुकी है। सूखी पत्तियों और तेज गर्मी के कारण आग तेजी से फैल रही है, जिससे जंगल की हरियाली राख में तब्दील होती जा रही है। इस आग से पेड़-पौधों को भारी नुकसान हो रहा है, व