मुरैना नगर: ई-विकास में गड़बड़ी पर मुरैना कलेक्टर का शिकंजा,4 उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित, 18 को नोटिस, लापरवाही पर सख्ती।
मुरैना में ई-विकास प्रणाली के जरिए उर्वरक वितरण में अनियमितता मिलने पर कलेक्टर जांगिड़ ने सख्ती दिखाई।कृषि विभाग ने चार निजी उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित किए हैं,जबकि 18 निजी एवं सहकारी विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। जांच में ई-विकास नियमों का उल्लंघन और थोक से फुटकर आईडी पर निर्धारित प्रक्रिया से उर्वरक अंतरण नहीं करना सामने आया।