पंजाबी बाग थाना की मादीपुर पुलिस चौकी की पुलिस टीम ने एक कुख्यात भगोड़ा अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरीश पाल बब्बर के रूप में हुई है, वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस ने तकनीकी निगरानी और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से उसकी लोकेशन पता की। टीम ने फंसाकर उसे दबोच लिया।