जबलपुर: आरटीओ अधिकारी रिंकू शर्मा का एक्शन मोड, आरटीओ की बड़ी कार्रवाई, 15 साल पुरानी 6 बसें जब्त
जबलपुर: आरटीओ विभाग ने आईएसबीटी से कटंगी और पाटन रोड पर संचालित पुरानी बसों पर बड़ी कार्रवाई की है। आरटीओ रिंकू शर्मा के निर्देश पर 15 वर्ष से अधिक पुरानी स्थायी परमिट वाली और मोटर यान कर बकाया बसों के खिलाफ अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान MP20PA0373, MP20PA0967, MP20PA0242, MP20PA0461, MP20PA0580 और CG04E2948 नंबर की बसों को जब्त किया गया।