कैराना: कांधला में जामुन तोड़ते समय पेड़ से गिरकर किशोर की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Kairana, Shamli | Jun 27, 2026 कांधला में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे मिली जानकारी के अनुसार, कांधला के मोहल्ला खैल खालापार निवासी 15 वर्षीय इख्लास मजदूरी पर जामुन तोड़ रहा था। बताया जा रहा है कि तभी वह पेड़ से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन—फानन में किशोर को पहले शामली फिर हरियाणा के करनाल हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां मौत हो गई।