रीठी: बड़गांव में सकल जैन समाज ने निकाला मौन जुलूस
Rithi, Katni | May 26, 2026 आचार्यश्री विद्यासमय सागर महाराज के शिष्य मुनिश्री प्रमाण सागर महाराज के आह्वान पर रीठी जनपद की ग्राम पंचायत बडगांव में विराजमान मुनिश्री मंगलानंद सागर महाराज एवम मंगल सागर महाराज के प्रेरणा से सोमवार को सकल दिगंबर जैन समाज बड़गांव द्वारा मौन जुलूस निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं सरकार से संत सुरक्षा हेतु कठोर एवं ठोस व्यवस्था करने की मांग की गई।