रामगंजमण्डी: देवरीघाटा के पास सब्जी से भरा ऑटो बेकाबू होकर पलटा, महिला गंभीर घायल, अन्य भी हुए चोटिल
सुकेत क्षेत्र में देवरीघाटा के समीप झालावाड़ से सब्जी लेकर आ रहा एक तीन पहिया ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि अन्य सवारों को भी चोटें आई हैं। घायल महिला को एम्बुलेंस की सहायता से प्राथमिक उपचार के बाद झालावाड़ अस्पताल रेफर किया गया। शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो