शिकारीपाड़ा अंचलाधिकारी (CO) ने बालू माफियाओं पर अपनी कार्रवाई जारी रखते हुए अवैध बालू लदे एक और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। 10 दिन के भीतर यह दूसरी बार है जब अंचलाधिकारी ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ताजा मामला सरस डंगाल के पास का है।