कुंभराज थाना के नेशनल हाईवे 46 के खटकिया गांव पर ट्रक ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। 22 अक्टूबर को दर्ज FIR में बताया गया, 20 अक्टूबर को इंदौर से भौंरा गिर्द निवासी संतोष कौशिक उनकी पत्नी शकीना और दो बच्चे दीपावली मनाने जा रहे थे। ट्रक कि टक्कर से चारों घायल हुए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया है। ट्रक चालक पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है।