रघुराजनगर नगरी: मैहर में सड़क हादसे में महिला की मौत, आक्रोशित परिजनों ने NH-30 पर लगाया जाम, ब्रिज निर्माण की उठी मांग
मैहर जिले के झुकेही चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुगड़ी के पास मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने लंबे समय से इस स्थान पर ब्रिज निर्माण की मांग पूरी नहीं होने का आरोप लगाते हुए प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।