मदनपुर: कठवर टोला बंगलापर से फरार विधि-विवादित किशोर पुलिस की गिरफ्त में, न्यायालय में होगा प्रस्तुत
मदनपुर थाना कांड संख्या 355/25 में फरार चल रहे प्राथमिकी के नामजद विधि-विवादित किशोर गोविंद कुमार उर्फ बंदरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान मनोज चौधरी के पुत्र, ग्राम कठवर टोला बंगलापर, थाना देवजरा निवासी के रूप में हुई है। देवजरा थानाध्यक्ष कुशो कुमार ने बताया कि विधिवत निरुद्ध ज्ञापन तैयार कर किशोर को निरुद्ध किया गया ।