विभूतिपुर: केराई में गुरुवार की रात्रि जानबूझकर पलटी ट्रैक्टर की डाला मौके पर पत्नी की मौत इलाज के दौरान पति की हुई मौत
केराई मजकोठी चौक पर गुरुवार शाम मिट्टी लदी ट्रैक्टर की डाला पलटने से राम सुकुमारी देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल उनके पति संजय सिंह ने शुक्रवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों ने गांव के ही कुंदन कुशल उर्फ छोटू पर जानबूझकर साजिश के तहत ट्रैक्टर की डाला पलटकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।