विभूतिपुर: विभूतिपुर प्रखंड के केराई गांव में ट्रैक्टर से दबकर महिला की मौत, लोगों में आक्रोश
विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के केराई गांव में एक ट्रैक्टर के पलटने से उसके नीचे दबने से एक महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। महिला की पहचान राम सुकुमारी देवी के रूप में हुई है जबकि घायल संजय कुमार सिंह का गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है। घर वालों ने जानबूझकर ट्रैक्टर पलटने का आरोप लगाया है।